14 जून 2014 - 18:04
सऊदी अरब, क़तर और कुवैत दाइश के सबसे बड़े समर्थक।

एक अमरीकी सामाचारिक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मध्यपूर्व क्षेत्र में अमरीका के तीन महत्वपूर्ण घटक देश सऊदी अरब, क़तर और कुवैत दाइश नामक आतंकवादी संगठन के सबसे बड़े समर्थक हैं।

एक अमरीकी सामाचारिक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मध्यपूर्व क्षेत्र में अमरीका के तीन महत्वपूर्ण घटक देश सऊदी अरब, क़तर और कुवैत दाइश नामक आतंकवादी संगठन के सबसे बड़े समर्थक हैं।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार डेली बीस्ट नामक अमरीकी न्यूज़ वेबसाइट ने दाइश नामक आतंकवादी गुट के बनने में अमरीका के घटक अरब देशों की भूमिका की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि क्षेत्र में अमरीका के घटक देश, दाइश पर पूंजी निवेश कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार फ़ार्स की खाड़ी में अमरीका के घटक देशों की सहायता से दाइश नामक आतंकवादी गुट का निर्माण वर्षों पहले हो चुका था। इसी प्रकार दाइश का प्रमुख, जो सीरिया सरकार के विरुद्ध भी युद्ध कर रहा है मनी लांड्रिग का कार्य करता है।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार दाइश ने पिछले सप्ताह इराक़ के मूसिल नगर की केन्द्रीय बैंक से 43 करोड़ डालर लूट लिए।
डेली बीस्ट के अनुसार यह बात सबको ज्ञात है कि दाइश को सीधे कुवैत से पैसा मिलता है। इस वेबसाइट के अनुसार कुवैत, क़तर और सऊदी अरब की निजी कंपनियां, सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के विरोधी गुटों की छिपकर आर्थिक सहायता करती हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार कुवैत की सरकार और वहां की बैंकिंग व्यवस्था ने सीरिया के विरोधियों को करोड़ों डालर दिये हैं।
अमरीकी संचार माध्यमों के अनुसार इस बारे में विचित्र एवं ध्यान योग्य विषय, दाइश नामक आतंकवादी संगठन के सदस्यों के हाथों में अमरीका निर्मित शस्त्र हैं।

टैग्स